Om Asttro / ॐ एस्ट्रो

News & Update

ॐ नमस्ते गणपतये ॥ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः । स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः । स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः । स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥ हमारे यहां पर वैदिक ज्योतिष के आधार पर कुंडली , राज योग , वर्ष पत्रिका , वार्षिक कुंडली , शनि रिपोर्ट , राशिफल , प्रश्न पूछें , आर्थिक भविष्यफल , वैवाहिक रिपोर्ट , नाम परिवर्तन पर ज्योतिषीय सुझाव , करियर रिपोर्ट , वास्तु , महामृत्‍युंजय पूजा , शनि ग्रह शांति पूजा , शनि ग्रह शांति पूजा , केतु ग्रह शांति पूजा , कालसर्प दोष पूजा , नवग्रह पूजा , गुरु ग्रह शांति पूजा , शुक्र ग्रह शांति पूजा , सूर्य ग्रह शांति पूजा , पितृ दोष निवारण पूजा , चंद्र ग्रह शांति पूजा , सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ , प्रेत बाधा निवारण पूजा , गंडमूल दोष निवारण पूजा , बुध ग्रह शांति पूजा , मंगल दोष (मांगलिक दोष) निवारण पूजा , केमद्रुम दोष निवारण पूजा , सूर्य ग्रहण दोष निवारण पूजा , चंद्र ग्रहण दोष निवारण पूजा , महालक्ष्मी पूजा , शुभ लाभ पूजा , गृह-कलेश शांति पूजा , चांडाल दोष निवारण पूजा , नारायण बलि पूजन , अंगारक दोष निवारण पूजा , अष्‍ट लक्ष्‍मी पूजा , कष्ट निवारण पूजा , महा विष्णु पूजन , नाग दोष निवारण पूजा , सत्यनारायण पूजा , दुर्गा सप्तशती चंडी पाठ (एक दिन) जैसी रिपोर्ट पाए और घर बैठे जाने अपना भाग्य अभी आर्डर करे

Omasttro.in

Omasttro

 

Omasttro के इस लेख में हम आपको बताएंगे G नाम की राशि वाले (हिंदी में गा, गी, गू, गे, गो) लोगों की क्या विशेषताएं होती हैं। उनका स्वभाव कैसा होता है। वे अपने करियर में किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं। आमतौर पर उनका स्वास्थ्य कैसा रहता है। प्रेम संबंध के मामले में यह कैसे होते हैं। व्यक्तिगत जीवन में उनकी क्या भूमिका रहती है।

 

वैदिक ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर से भी राशि का पता लगाया जाता है चूंकि किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके जन्म के समय ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति के बारे जानकारी प्रदान करता है। जिनके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन तथा व्यक्तिगत जीवन आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है।

G से नाम शुरू होने वाले लोगों की विशेषताएं

ये लोग सिद्धांतवादी होते हैं अर्थात ये लोग जो चीज़ करने का मन बना लेते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं।

अपने दोस्तों के बीच इनका एक अलग स्थान होता है। जब भी इनके दोस्त किसी मुसीबत में पड़ते हैं तो इनसे सलाह लेते हैं। ये भी मदद करने में पीछे नहीं हटते हैं।

प्रेम संबंध के मामले G नाम की राशि वाले लोग थोड़ा बदकिस्मत होते हैं। इसका मतलब यह है कि जब ये लोग किसी से अपने प्रेम का इज़हार करते हैं तो हो सकता है कि इन्हें सकारात्मक उत्तर न मिले लेकिन जब ये लोग किसी पर भी ध्यान नहीं देते हैं तो इनके पास बहुत सारे प्रस्ताव आते हैं। हालांकि ये लोग प्रेम की कद्र करना भलीभांति जानते हैं तथा जिसके साथ संबंध में होते हैं तो दिल से होते हैं।

देखने में ये लोग काफ़ी सुंदर एवं आकर्षक होते हैं। आमतौर पर इनका माथा चौड़ा होता है और नाक छोटी। ये लोग देखने में जितना सुंदर होते हैं, उतना ही दिल से भी अच्छे होते हैं।

G नाम की राशि वाले लोग दिल के बहुत साफ़ होते हैं, इसलिए अपने जीवनसाथी पर ख़ुद से ज़्यादा भरोसा करते हैं। अपने जीवनसाथी की हर छोटी-बड़ी ख़्वाहिशों का ख़्याल रखते हैं। इनका जीवनसाथी जब भी कोई उपलब्धि हासिल करता है, इन्हें बहुत गर्व होता है।

करियर की बात करें तो इन्हें अपने काम और करियर में बहुत जल्दी सफलता नहीं मिलती है। सफलता प्राप्त करने के लिए इन्हें बहुत सारी चुनौतियों एवं बाधाओं से गुज़रना पड़ता है। हालांकि ये लोग कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जांच-पड़ताल करते हैं तथा उसकी सही ढंग से योजना बनाते हैं।

G नाम वाले लोगों का स्वभाव

स्वभाव से ये लोग बहुत ही कोमल और सरल होते हैं। साथ ही ज़मीन से जुड़े हुए होते हैं। यही वजह है कि ये लोग सभी का दिल से सम्मान करते हैं तथा कभी किसी को भावनात्मक रूप से आहत नहीं करते हैं।

आत्मसम्मान इनके लिए सबसे ऊंचा होता है। ख़ुद की नज़रों में गिरना इनके लिए मरने के समान होता है। इसीलिए ये लोग हर चीज़ बड़ी ही सूझ-बूझ के साथ करते हैं।

ये लोग अपना दुःख कभी नहीं जताते हैं। हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कान रखते हैं ताकि सामने वाला इनके दुःख का अंदाज़ा न लगा सके। साथ ही ये लोग कभी किसी का विश्वास नहीं टूटने देते हैं।

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा Omasttro के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Leave a Reply

0

%d bloggers like this: