Om Asttro / ॐ एस्ट्रो

News & Update

ॐ नमस्ते गणपतये ॥ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः । स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः । स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः । स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥ हमारे यहां पर वैदिक ज्योतिष के आधार पर कुंडली , राज योग , वर्ष पत्रिका , वार्षिक कुंडली , शनि रिपोर्ट , राशिफल , प्रश्न पूछें , आर्थिक भविष्यफल , वैवाहिक रिपोर्ट , नाम परिवर्तन पर ज्योतिषीय सुझाव , करियर रिपोर्ट , वास्तु , महामृत्‍युंजय पूजा , शनि ग्रह शांति पूजा , शनि ग्रह शांति पूजा , केतु ग्रह शांति पूजा , कालसर्प दोष पूजा , नवग्रह पूजा , गुरु ग्रह शांति पूजा , शुक्र ग्रह शांति पूजा , सूर्य ग्रह शांति पूजा , पितृ दोष निवारण पूजा , चंद्र ग्रह शांति पूजा , सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ , प्रेत बाधा निवारण पूजा , गंडमूल दोष निवारण पूजा , बुध ग्रह शांति पूजा , मंगल दोष (मांगलिक दोष) निवारण पूजा , केमद्रुम दोष निवारण पूजा , सूर्य ग्रहण दोष निवारण पूजा , चंद्र ग्रहण दोष निवारण पूजा , महालक्ष्मी पूजा , शुभ लाभ पूजा , गृह-कलेश शांति पूजा , चांडाल दोष निवारण पूजा , नारायण बलि पूजन , अंगारक दोष निवारण पूजा , अष्‍ट लक्ष्‍मी पूजा , कष्ट निवारण पूजा , महा विष्णु पूजन , नाग दोष निवारण पूजा , सत्यनारायण पूजा , दुर्गा सप्तशती चंडी पाठ (एक दिन) जैसी रिपोर्ट पाए और घर बैठे जाने अपना भाग्य अभी आर्डर करे

Omasttro.in

Omasttro

श्री कृष्ण जन्माष्टमी अर्थात हिंदू धर्म के सबसे लाडले और चंचल भगवान प्रभु श्री कृष्ण को समर्पित एक ऐसा दिन जिसे पूरे भारतवर्ष में बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी भी कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद के महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। 

 

हालांकि कई बार इसकी तिथि को लेकर लोगों के मन में संशय हो जाता है। कई बार कृष्ण जन्माष्टमी की दो तिथियां सामने आ जाती हैं। ऐसे में लोग भ्रमित हो जाते हैं कि आखिर कृष्ण जन्माष्टमी किस दिन मनाई जाएगी। ऐसे में आपकी इसी दुविधा को ध्यान में रखते हुए एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग तैयार किया गया है जिसमें हम जानेंगे इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी किस दिन पड़ रही है, इसे मानने की सही विधि क्या है, इस दिन क्या कुछ उपाय करके आप लड्डू गोपाल का आशीर्वाद अपने जीवन में प्राप्त कर सकते हैं। 

 

साथ ही जानेंगे इस कृष्ण जन्माष्टमी पर बनने वाले शुभ योगों की जानकारी और इस वर्ष की कृष्ण जन्माष्टमी किन राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगी इसकी जानकारी भी आपको इस ब्लॉग के माध्यम से प्रदान की जाएगी। तो चलिये शुरू करते हैं और सबसे पहले जान लेते हैं वर्ष 2023 में कब है श्री कृष्ण जन्माष्टमी। 

कृष्ण जन्माष्टमी वर्ष 2023 

सबसे पहले बात करें ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी की तो यह अगस्त या सितंबर के महीने में हर साल मनाई जाती है। आमतौर पर कृष्ण जन्माष्टमी दो दिनों तक या 2 दिन मनाते हैं। एक दिन स्मार्त समुदाय के लोग कृष्ण जन्माष्टमी मनाते हैं और दूसरे दिन वैष्णव संप्रदाय के लोग कृष्ण जन्मोत्सव मनाते हैं। 

इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर के दिन मनाई जाएगी। जिसमें ग्रहस्थ लोग 6 सितंबर 2023 को कृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे और इस दिन व्रत रखेंगे। इसके बाद वैष्णव समुदाय के लोग 7 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे और व्रत रखेंगे। 

कृष्ण जन्माष्टमी 2023 शुभ मुहूर्त 

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष जन्माष्टमी तिथि 6 सितंबर 2023 को दोपहर 3 बजकर 37 मिनट से आरंभ होकर 7 सितंबर 2023 को शाम 4 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। 

रोहिणी नक्षत्र 6 सितंबर 2023 को सुबह 9 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होकर 7 सितंबर 2023 को 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा है शुभ संयोग 

इस वर्ष की श्री कृष्ण जन्माष्टमी और भी ज्यादा खास रहने वाली है क्योंकि इस साल एक ऐसा दुर्लभ योग बनने जा रहा है जो वर्षों बाद बन रहा है। दरअसल कहा जाता है कि भगवान कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में हुआ था। यही वजह है की जन्माष्टमी का पर्व रात में मनाया जाता है इसलिए जन्माष्टमी 7 सितंबर 2023 गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। पुराणों के अनुसार जब भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को रात 12:00 हुआ था तो इस वक्त रोहिणी नक्षत्र था। इस साल यानी वर्ष 2023 में भी कृष्ण जन्माष्टमी रोहिणी नक्षत्र में ही पड़ रही है। ऐसे में यह संयोग बेहद ही दुर्लभ माना जा रहा है।

यह जानते हैं आप? श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अलग-अलग नाम: श्री कृष्ण जन्माष्टमी को भारत वर्ष में धूमधाम के साथ मनाया जाता है और इस त्यौहार को अलग-अलग नाम से भी जाना जाता है। कहीं इसे कृष्ण जन्माष्टमी कहते हैं तो कहीं श्री जयंती। बहुत से लोग इसे ‘गोकुल अष्टमी’ कहते हैं तो कहीं इसे ‘श्री कृष्ण जयंती’ भी कहा जाता है। 

कृष्ण जन्माष्टमी महत्व और पूजा विधि 

कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के बालस्वरूप की पूजा की जाती है। कहते हैं ऐसा करने से भगवान कृष्ण व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और घर में सुख समृद्धि का वरदान देते हैं। इस दिन मंदिरों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। इस दिन कई जगहों पर झांकियां भी निकाली जाती हैं और देश के कई हिस्सों में इस दिन दही हांडी का भी आयोजन किया जाता है। 

बात करें इस दिन की सही पूजा विधि की इस दिन बाल गोपाल को लड्डू का भोग लगाया जाता है, उन्हें फल अर्पित किए जाते हैं, और उन्हें उनका पसंदीदा भोजन खिलाया जाता है। कहा जाता है कि जो कोई भी व्यक्ति बाल गोपाल के इस रूप की पूजा, सेवा और इस दिन व्रत करता है उनके जीवन में संतान सुख अवश्य प्राप्त होता है। 

  • जन्माष्टमी के दिन प्रभु श्री कृष्ण के बाल स्वरूप अर्थात लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। 
  • इस दिन बाल गोपाल का श्रृंगार करके विधि विधान से उनकी पूजा प्रारंभ करें। क्योंकि बाल गोपाल प्रभु श्री कृष्ण का बाल स्वरूप है ऐसे में इस दिन की पूजा में उनके लिए पालना सजाया जाता है और इसमें उन्हें झुलाया जाता है। 
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को दूध और गंगाजल से स्नान कराया जाता है और फिर उन्हें नए वस्त्र पहनाए जाते हैं। उनके माथे पर मोर पंख का मुकुट लगाया जाता है और उन्हें नई बांसुरी दी जाती है। 
  • इसके अलावा श्रृंगार के लिए चंदन और वैजयंती माला का इस्तेमाल किया जाता है। 
  • श्री कृष्ण को इस दिन उनके पसंदीदा भोग अर्पित किए जाते हैं जिसमें तुलसी दल, फल, मखाने, मक्खन, मिश्री, मिठाई, मेवे, पंजीरी आदि शामिल होते हैं।  
  • इसके बाद धूप दीप किया जाता है। 
  • अंत में श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की आरती करते हैं और फिर पूजा में शामिल सभी लोग प्रसाद लेकर पूजा का समापन करते हैं। 

कृष्ण जन्माष्टमी पर इन मंत्रों से करें भगवान कृष्ण को प्रसन्न 

इस विशेष सेक्शन में हम आपको कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आप विशेष मनोकामना पूर्ति के लिए कर सकते कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, 

  • अगर आपके जीवन में दुख निरंतर बना हुआ है तो आप कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूजा के दौरान 21 बार अपने परिवार के साथ इस मंत्र का जाप करें: 

करारविंदे पदारविंद्म मुखारविंद विनिवेशयत्नम ।

वटस्य पत्रस्य पुटे शयानम बालं मुकुंद्म मनसा स्मरामि ।।

  • अगर आपके जीवन में कष्ट लगातार बना हुआ है और आप उससे मुक्ति पाना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप करें:  

ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने ।

प्रणतक्लेश नाशाय गोविंदाय नमो नमः ।। 

  • अगर आपकी कोई मनोकामना है जिसे आप पूरी करना चाहते हैं तो कृष्ण जन्माष्टमी के दिन इस मंत्र का जप आपके लिए फलदायी रहेगा: 

मूंक करोति वाचालं पंगुं लंघयते गिरिम् ।

यत्कृपा तमहं वन्दे परमानन्दमाधवम् ।।

  • अगर आप संतान प्राप्ति की चाह रखते हैं और वह किन्हीं कारण वश पूरी नहीं हो पा रही है तो श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन इस मंत्र का जाप करें: 

ॐ देवकीसुतगोविंद वासुदेवजगत्पते ।

देहि में तनयं कृष्ण त्वामंह शरण गत: ।। 

  • अगर विद्या प्राप्ति में आपको कोई विघ्न आ रहा है या आपकी विद्या से संबंधित कोई मनोकामना है जो पूरी नहीं हो पा रही है तो श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कुछ समय निकालकर भगवान कृष्ण के समक्ष बैठें और इस मंत्र का जप करें: 

ॐ कृष्ण कृष्ण महाकृष्ण सर्वज्ञ त्वं प्रसीद मे।

रमारमण विद्देश विद्यामाशु प्रयच्छ मे।।

  • जीवन में समृद्धि और अपने घर परिवार में खुशियां और लड्डू गोपाल का असीम आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का जाप करें: 

श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी

हे नाथ नारायण वासुदेवा।।

पितु मातु स्वामी सखा हमारे

हे नाथ नारायण वासुदेवा।।

 

क्या यह जानते हैं आप? कहा जाता है कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अर्धरात्रि के दिन ही भगवान विष्णु ने द्वापर युग में श्री कृष्ण अवतार लिया था। यह उनका आठवां अवतार है और इसी के उपलक्ष में प्रत्येक वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। क्योंकि भगवान विष्णु ने अअर्धरात्रि में भगवान श्री कृष्ण का अवतार लिया था इसलिए इस दिन की पूजा भी अर्धरात्रि में ही की जाती है। अगर आपको श्री कृष्ण जन्माष्टमी का असली रंग देखना है तो इस दिन आपको मथुरा, वृंदावन, गोकुल, या बरसाना अवश्य जाना चाहिए।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के यह उपाय देंगे सुख समृद्धि का आशीर्वाद 

  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को केसर मिश्रित दूध से स्नान कराएं। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है और धन्य धान बढ़ता है। 
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अगर आप राधा कृष्ण मंदिर में जाकर भगवान कृष्ण और राधा रानी को पीले रंग के फूलों की माला चढ़ाएं तो इससे जीवन में धन लाभ के योग बढ़ते हैं और आपके जीवन से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।  
  • इसके अलावा आप चाहें तो इस दिन मंदिर जाकर भगवान श्रीकृष्ण को पीले रंग के कपड़े, पीले फल, पीली मिठाई भी अर्पित कर सकते हैं। 
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है और घर में मौजूद सभी को सफलता और तरक्की प्राप्त होती है।

दिलचस्प जानकारी: अगर आप श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अष्ट धातु से बनी लड्डू गोपाल की मूर्ति अपने घर लेकर आते हैं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं लड्डू गोपाल की अष्ट धातु से बनी मूर्ति को घर में रखने से रोग और दोषों का नाश होता है। इसके अलावा कहा जाता है कि अष्टधातु की मूर्ति में स्वयं भगवान श्री कृष्ण वास करते हैं।

 

वर्ष 2023 की कृष्ण जन्माष्टमी इन राशियों के लिए साबित होगी बेहद ही शुभ

आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी किन राशियों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाली है। 

  • वृषभ राशि: आमतौर पर माना जाता है की वृषभ राशि के जातकों पर भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा देखने को मिलती है। ऐसे में इस वर्ष की श्री कृष्ण जन्माष्टमी भी आपके लिए बेहद ही खास रहने वाली है। आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन में विजय की प्राप्ति होगी और आर्थिक संपन्नता आपके जीवन में बनी रहेगी।
  • कर्क राशि: दूसरी जिस राशि के लिए इस साल की कृष्ण जन्माष्टमी बेहद ही शुभ रहने वाली है वह है कर्क राशि। लड्डू गोपाल के आशीर्वाद से आपको सर्वोत्तम परिणाम मिलने के शुभ योग बनेंगे। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके सभी बिगड़े हुए कार्य भी बनने लगेंगे। साथ ही इस राशि के जातकों के नौकरी में प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। कर्क राशि के जातकों के लिए एक दिलचस्प बात यह भी है कि कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद से इस राशि के जातकों को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • सिंह राशि: तीसरी जिस राशि के लिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी बेहद ही शुभ रहने वाली है वह है सिंह राशि। इस कृष्ण जन्माष्टमी पर आपके सभी कार्य सफल होंगे। आप मेहनत से कार्य करेंगे और आपको उसी के अनुरूप शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी जीवन में सफलता की योग बनेंगे और घर परिवार में सुख शांति का आगमन होगा।

 

कृष्ण जन्माष्टमी: 2024 से 2029 तक कब-कब पड़ेगी

अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं वर्ष 2024 से 2029 तक जन्माष्टमी किस-किस दिन पड़ने वाली है। इसकी जानकारी हम आपको नीचे सूची के माध्यम से प्रदान कर रहे हैं। 

त्योहार  तारीख  दिन 
     
कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024  सोमवार
कृष्ण जन्माष्टमी 15 अगस्त 2025 शुक्रवार
कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026  शुक्रवार
कृष्ण जन्माष्टमी 25 अगस्त 2027  बुधवार
कृष्ण जन्माष्टमी 13 अगस्त 2028 रविवार
कृष्ण जन्माष्टमी 1 सितंबर 2029 शनिवार

 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

0

%d bloggers like this: