Om Asttro / ॐ एस्ट्रो

News & Update

ॐ नमस्ते गणपतये ॥ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः । स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः । स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः । स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥ हमारे यहां पर वैदिक ज्योतिष के आधार पर कुंडली , राज योग , वर्ष पत्रिका , वार्षिक कुंडली , शनि रिपोर्ट , राशिफल , प्रश्न पूछें , आर्थिक भविष्यफल , वैवाहिक रिपोर्ट , नाम परिवर्तन पर ज्योतिषीय सुझाव , करियर रिपोर्ट , वास्तु , महामृत्‍युंजय पूजा , शनि ग्रह शांति पूजा , शनि ग्रह शांति पूजा , केतु ग्रह शांति पूजा , कालसर्प दोष पूजा , नवग्रह पूजा , गुरु ग्रह शांति पूजा , शुक्र ग्रह शांति पूजा , सूर्य ग्रह शांति पूजा , पितृ दोष निवारण पूजा , चंद्र ग्रह शांति पूजा , सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ , प्रेत बाधा निवारण पूजा , गंडमूल दोष निवारण पूजा , बुध ग्रह शांति पूजा , मंगल दोष (मांगलिक दोष) निवारण पूजा , केमद्रुम दोष निवारण पूजा , सूर्य ग्रहण दोष निवारण पूजा , चंद्र ग्रहण दोष निवारण पूजा , महालक्ष्मी पूजा , शुभ लाभ पूजा , गृह-कलेश शांति पूजा , चांडाल दोष निवारण पूजा , नारायण बलि पूजन , अंगारक दोष निवारण पूजा , अष्‍ट लक्ष्‍मी पूजा , कष्ट निवारण पूजा , महा विष्णु पूजन , नाग दोष निवारण पूजा , सत्यनारायण पूजा , दुर्गा सप्तशती चंडी पाठ (एक दिन) जैसी रिपोर्ट पाए और घर बैठे जाने अपना भाग्य अभी आर्डर करे

Omasttro.in

Omasttro

omasttro के इस लेख में हम आपको बताएंगे D नाम की राशि वाले (हिंदी में दी, दू, दो, धा) लोगों की क्या विशेषताएं होती हैं। उनका स्वभाव कैसा होता है। वे अपने करियर में किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं। आमतौर पर उनका स्वास्थ्य कैसा रहता है। प्रेम संबंध के मामले में यह कैसे होते हैं। व्यक्तिगत जीवन में उनकी क्या भूमिका रहती है।

 

 

वैदिक ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर से भी राशिका पता लगाया जाता है चूंकि किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके जन्म के समय ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति के बारे जानकारी प्रदान करता है। जिनके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन तथा व्यक्तिगत जीवन आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है।

 

D से नाम शुरू होने वाले लोगों की विशेषताएं

कहा जाता है कि D नाम की राशि वाले लोगों के ऊपर माँ सरस्वती और माता लक्ष्मी की कृपा होती है, जिसके कारण इनका बौद्धिक स्तर काफ़ी उच्च होता है अर्थात ये लोग बुद्धि में तेज़ होते हैं। साथ ही देखने में भी आकर्षक होते हैं तथा दिल के भी साफ़ होते हैं।

आमतौर पर ये लोग भी बहुत मनमौजी होते हैं। अपने मन की सुनते हैं, अपने मन की ही करते हैं। फ़ालतू बातों में ज़्यादा ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन अगर कोई काम करने का मन बना लेते हैं तो उसे पूरा करके ही मानते हैं।

 

प्रेम जीवन की बात करें तो अपने ज़िद्दी स्वभाव के कारण ये लोग अपने प्रिय को पाने के लिए कुछ भी कर गुज़रने को तैयार रहते हैं। साथ ही अपना प्रेम संबंध बख़ूबी निभाते हैं।

करियर की बात करें तो D नाम की राशि वाले लोग कई विकल्प होने पर अक्सर ग़लत विकल्प चुन लेते हैं, जिसके लिए इन्हें बाद में पछतावे का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि ये हर काम मेहनत व लगन के साथ करते हैं लेकिन फिर भी सफलता इनके हाथ ज़रा देर से लगती है और कई बार तो असफल भी हो जाते हैं। इनकी सबसे अच्छी ख़ासियत यही है कि इनके रास्ते में मुश्किलें व बाधाएं होने के बावजूद ये लोग निराश नहीं होते हैं बल्कि निरंतर प्रयास जारी रखते हैं, जिसके फलस्वरूप इन्हें सफलता मिल ही जाती है।

 

D नाम वाले लोगों का स्वभाव

स्वभाव से ये लोग बहुत सहयोगी होते हैं तथा बहुत साहसी भी होते हैं। किसी की मदद करने के मामले में भी ये लोग पीछे नहीं हटते हैं।

अपने मनमौजी रवैय्ये के कारण ये लोग हर काम अपने तरीके से करना पसंद करते हैं तथा अपने काम में किसी दूसरे का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं। ज़्यादातर ये लोग जो भी काम करते हैं अकेले ही करते हैं चूंकि इनकी सफलता का श्रेय कोई और ले जाए, इन्हें ये बर्दाश्त नहीं होता है।

विषम परिस्थियों में फंसे होने पर ये लोग अपनी मेहनत जारी रखते हैं। परिणामस्वरूप ये हर मुश्किल परिस्थिति से आसानी से बाहर आ जाते हैं। साथ ही इन्हें अपने विचारों को अच्छे से लागू करना या उन पर काम करना बख़ूबी आता है।

 

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा omasttro के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

 
 
 

Leave a Reply

0

%d bloggers like this: