Om Asttro / ॐ एस्ट्रो

News & Update

ॐ नमस्ते गणपतये ॥ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः । स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः । स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः । स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥ हमारे यहां पर वैदिक ज्योतिष के आधार पर कुंडली , राज योग , वर्ष पत्रिका , वार्षिक कुंडली , शनि रिपोर्ट , राशिफल , प्रश्न पूछें , आर्थिक भविष्यफल , वैवाहिक रिपोर्ट , नाम परिवर्तन पर ज्योतिषीय सुझाव , करियर रिपोर्ट , वास्तु , महामृत्‍युंजय पूजा , शनि ग्रह शांति पूजा , शनि ग्रह शांति पूजा , केतु ग्रह शांति पूजा , कालसर्प दोष पूजा , नवग्रह पूजा , गुरु ग्रह शांति पूजा , शुक्र ग्रह शांति पूजा , सूर्य ग्रह शांति पूजा , पितृ दोष निवारण पूजा , चंद्र ग्रह शांति पूजा , सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ , प्रेत बाधा निवारण पूजा , गंडमूल दोष निवारण पूजा , बुध ग्रह शांति पूजा , मंगल दोष (मांगलिक दोष) निवारण पूजा , केमद्रुम दोष निवारण पूजा , सूर्य ग्रहण दोष निवारण पूजा , चंद्र ग्रहण दोष निवारण पूजा , महालक्ष्मी पूजा , शुभ लाभ पूजा , गृह-कलेश शांति पूजा , चांडाल दोष निवारण पूजा , नारायण बलि पूजन , अंगारक दोष निवारण पूजा , अष्‍ट लक्ष्‍मी पूजा , कष्ट निवारण पूजा , महा विष्णु पूजन , नाग दोष निवारण पूजा , सत्यनारायण पूजा , दुर्गा सप्तशती चंडी पाठ (एक दिन) जैसी रिपोर्ट पाए और घर बैठे जाने अपना भाग्य अभी आर्डर करे

Omasttro.in

tarot anita
heler
kundli41
2023
Pt.durgesh
previous arrow
next arrow
Omasttro

संध्या की आत्माहुति   

 
 
     ब्रह्माजी कहते हें-नारद! जब भगवान शिव देवी संध्या को वरदान देकर वह से अंतर्धान हो गए, तब संध्या उस स्थान पर गई, जहा पर मुनि मेधातिथि यज्ञ कर रहे थे | उन्होंने अपने ह्रदय में तेजस्वी ब्रह्मचारी वशिष्ठ जी का स्मरण किया तथा उन्ही को प्रतिरूप में पाने की इच्छा लेकर संध्या महायज्ञ की प्रज्वलित अग्नि में कूद गई | अग्नि में उसका शरीर जलकर सूर्य मंडल में प्रवेश कर गया | तब सूर्य ने पितरो और देवताओ की तृप्ति के लिए उसे दो भागो में बांटकर रथ में स्थापित कर दिया | उसके शरीर का उपरी भाग प्रातः संध्या हुआ और शेष भाग सायं संध्या हुआ | सायं संध्या से पितरो को संतुष्टि मिलती हैं | सूर्योदय से पूर्व जब आकाश में लाली छाई होती हैं अर्थात अरुणोदय होता हैं उस समय देवताओ का पूजन करे | जिस समय लाल कमल के समान सूर्य असत होता हैं अर्थात डूबता हैं उस समय पितरो का पूजन करना चाहिए | भगवान शिव ने संध्या के प्राणों को दिव्य शरीर प्रदान कर दिया | जब मेधातिथि मुनि का यज्ञ समाप्त हुआ, तब उन्होंने एक कन्या को, जिसकी कांति सोने के समान थी, अग्नि में पड़े देखा | उसे मुनि ने भली प्रकार स्नान कराया और अपनी गोद में बैठा लिया | उन्होंने उसका नाम ‘अरुंधती’ रखा | यज्ञ के निर्विघ्न समाप्त होने और पुत्री प्राप्त होने के कारण मेधातिथि मुनि बहुत प्रसन्न थे | उन्होंने अरुंधती का पालन आश्रम में ही किया | वह धीरे-धीरे उसी चंद्रभागा नदी के तट पर रहते हुए बड़ी होने लगी | जब वह विवाह योग्य हुई तो हम त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने मेधा मुनि से बात कर, उसका विवाह मुनि वशिष्ठ से करा दिया | 
 
     मुने! मेधातिथि की पुत्री महासाध्वी अरुंधती अति पतिव्रता थी | वह मुनि वशिष्ठ को पति रूप में पाकर बहुत प्रसन्न थी | वह उनके साथ रमण करने लगी | उससे शक्ति आदि शुभ एवं श्रेष्ठ पुत्र उत्पन्न हुए | हें नारद! इस प्रकार मैंने तुम्हे परम पवित्र देवी संध्या का चरित्र सुनाया हैं | यह समस्त अभीष्ट फ्लो को देने वाला हैं | यह परम पावन और दिव्य हैं | जो स्त्री-पुरुष इस शुभ व्रत का पालन करते हैं, उनकी सभी कामनाए पूरी होती हैं |
 
 
|| शिवपुराण ||
error: Content is protected !!
Join Omasttro
Scan the code
%d bloggers like this: