Om Asttro / ॐ एस्ट्रो

News & Update

ॐ नमस्ते गणपतये ॥ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः । स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः । स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः । स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥ हमारे यहां पर वैदिक ज्योतिष के आधार पर कुंडली , राज योग , वर्ष पत्रिका , वार्षिक कुंडली , शनि रिपोर्ट , राशिफल , प्रश्न पूछें , आर्थिक भविष्यफल , वैवाहिक रिपोर्ट , नाम परिवर्तन पर ज्योतिषीय सुझाव , करियर रिपोर्ट , वास्तु , महामृत्‍युंजय पूजा , शनि ग्रह शांति पूजा , शनि ग्रह शांति पूजा , केतु ग्रह शांति पूजा , कालसर्प दोष पूजा , नवग्रह पूजा , गुरु ग्रह शांति पूजा , शुक्र ग्रह शांति पूजा , सूर्य ग्रह शांति पूजा , पितृ दोष निवारण पूजा , चंद्र ग्रह शांति पूजा , सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ , प्रेत बाधा निवारण पूजा , गंडमूल दोष निवारण पूजा , बुध ग्रह शांति पूजा , मंगल दोष (मांगलिक दोष) निवारण पूजा , केमद्रुम दोष निवारण पूजा , सूर्य ग्रहण दोष निवारण पूजा , चंद्र ग्रहण दोष निवारण पूजा , महालक्ष्मी पूजा , शुभ लाभ पूजा , गृह-कलेश शांति पूजा , चांडाल दोष निवारण पूजा , नारायण बलि पूजन , अंगारक दोष निवारण पूजा , अष्‍ट लक्ष्‍मी पूजा , कष्ट निवारण पूजा , महा विष्णु पूजन , नाग दोष निवारण पूजा , सत्यनारायण पूजा , दुर्गा सप्तशती चंडी पाठ (एक दिन) जैसी रिपोर्ट पाए और घर बैठे जाने अपना भाग्य अभी आर्डर करे

Omasttro.in

heler
kundli41
2023
Pt.durgesh
previous arrow
next arrow
Omasttro

श्रीहरि और वीरभद्र का युद्ध 

     ब्रह्माजी कहते हैं-नारद! जब शिव की आज्ञा पाकर वीरभद्र की विशाल सेना ने यज्ञशाला में प्रवेश किया तो वहां उपस्थित सभी देवता अपने प्राणों की रक्षा के लिए शिवगणों से युद्ध करने लगे परन्तु शिवगणों की वीरता और पराक्रम के आगे उनकी एक न चली | सारे देवता पराजित होकर वहां से भागने लगे |  तब इंद्र आदि लोकपाल युद्ध के लिए आगे आए | उन्होंने गुरुदेव बृहस्पति जी को नमस्कार कर उनसे विजय के विषय में पूछा | उन्होंने कहा-हे गुरुदेव बृहस्पति! हम यह जानना चाहते हैं कि हमारी विजय कैसे होगी ? 
 
     उनकी यह बात सुनकर बृहस्पति जी बोले-हे इंद्र! समस्त कर्मों का फल देने वाले तो ईश्वर हैं | सभी को अपनी करनी का फल अवश्य भुगतना पड़ेगा | जो ईश्वर के अस्तित्व को जानकर और समझकर उनकी शरण में आकर अच्छे कर्म करता हैं उसी को उसके सत्कर्मों का फल मिलता हैं परंरू जो ईश्वर की आज्ञा के विरुद्ध कार्य करता हैं, वह ईश्वर्द्रोही कहलाता हैं और उसे किसी भी अच्छे फल की प्राप्ति नहीं होती | उन परमपुण्य भगवान शिव के स्वरूप को जानना अत्यंत कठिन हैं | वे सिर्फ अपने भक्तों के ही अधीन हैं | इसलिए उन्हें भक्तवत्सल भी कहा जाता हैं | भक्ति और ईश्वर अत्ता में विश्वास न रखने वाले मनुष्य यदि वेदों का दस हजार बार भी अध्ययन कर ले तो भी भगवान शिव के स्वरुप को भली-भांति नहीं जान पाएंगे | भगवान शिव के शांत, निर्विकार एवं उत्तम दृष्टि के ध्यान करने एवं उनकी उपासना करने से ही शिवतत्व की प्राप्ति होती हैं | तुम उन करुणानिधान भगवान महेश्वर की अवहेलना करने वाले उस मूर्ख दक्ष के निमंत्रण पर यहां इस यज्ञ में भाग लेने आ गए हो | भगवान शिव की पत्नी देवी सती का भी इस यज्ञ में घोर अपमान हुआ हैं | उन्होंने इसी यज्ञ में अपने प्राणों की आहुति दे दी हैं | इसी कारण भगवान शंकर ने रुष्ट होकर इस यज्ञ का विध्वंस करने के लिए वीरभद्र के नेतृत्व में अपने शिवगणों को भेजा हैं | अब इस यज्ञ के विनाश को रोक पाना किसी के भी वश में नहीं हैं | अब चाहकर भी तुम लोग कुछ नहीं कर सकते | 
 
     बृहस्पति जी के ये वचन सुनकर इंद्र सहित अन्य देवता चिंता में पड़ गए | सभी वीरभद्र और अन्य शिवगण उनके निकट पहुंच गए | वहां वीरभद्र ने उन सभी को बहुत डांटा और फटकारा | गुस्से से वीरभद्र ने इंद्र सहित सभी देवताओं पर अपने तीखे बाणों से प्रहार करना शुरू कर दिया | बाणों से घायल हुए सभी देवताओं में हाहाकार मच गया और वे अपने प्राणों की रक्षा के लिए यज्ञमण्डप से भाग खड़े हुए | यह देखकर वहां उपस्थित सभी ऋषि-मुनि भयभीत होकर श्रीहरि के सम्मुख प्राण रक्षा के लिए प्रार्थना करने लगे | तब मैं और विष्णुजी वीरभद्र से युद्ध करने के लिए उनके पास गए | हमें देखकर वीरभद्र हो पहले से ही क्रोधित थे, हम सबको डांटने लगे | उनके कठोर वचनों को सुनकर विष्णुजी मुस्कुराते हुए बोले-हे शिवभक्त वीरभद्र! मैं भी भगवान शिव का ही भक्त हूं | उनमे मेरी अपार श्रद्धा हैं | मैं उन्ही का सेवक हूं परन्तु दक्ष अज्ञानी और मूर्ख हैं | यह सिर्फ कर्मकाण्डों में ही विश्वास रखता हैं | जिस प्रकार महेश्वर भगवान अपने भक्तों के ही अधीन हैं उसी प्रकार मैं भी अपने भक्तों के ही अधीन हूं | दक्ष मेरा अनन्य भक्त हैं | उसकी बारंबार प्रार्थना पर मुझे इस यज्ञ में उपस्थित होना पड़ा | हे वीरभद्र! तुम रुद्रदेव के रौद्र रूप अर्थात क्रोध से उत्पन्न हुए हो | तुम्हे भगवान शंकर ने इस यज्ञ का विनाश करने के लिए यहां भेजा हैं | उनकी आज्ञा तुम्हारे लिए शिरोधार्य हैं | मैं इस यज्ञ का रक्षक हूं | अत: इसे बचाना मेरा पहला कर्तव्य हैं | इसलिए तुम भी अपना कर्तव्य निभाओ और मैं भी अपना कर्तव्य निभाता हूं | हम दोनों को ही अपने उत्तरदायित्व की रक्षा के लिए आपस में युद्ध करना पड़ेगा | 
 
     भगवान विष्णु के ये वचन सुनकर, वीरभद्र हंसकर बोला कि आप मेरे परमेश्वर भगवान शिव के भक्त हैं, यह जानकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई | भगवन, मैं आपको नमस्कार करता हूं | आप मेरे लिए भगवान शिव के समान ही पूजनीय हैं | मैं आपका आदर करता हूं परन्तु शिव आज्ञा के अनुसार मुझे इस यज्ञ का विनाश करना हैं | यह मेरा कर्तव्य हैं | यज्ञ का रक्षक होने के नाते इसे बचाना आपका उत्तरदायित्व हैं | अत: हम दोनों को ही अपना-अपना कार्य करना हैं | तब श्रीहरि और वीरभद्र दोनों ही युद्ध के लिए तैयार हो गए | तत्पश्चात दोनों में घोर युद्ध हुआ | अंत में वीरभद्र ने भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र को जड़ कर दिया | उनके धनुष के तीन टुकड़े कर दिए | वीरभद्र विष्णुजी पर भारी पड़ रहे थे | तब उन्होंने वहां से अंतर्धान होने का विचार किया | सभी देवता व ऋषिगण यह समझ चुके थे कि यह जो कुछ हो रहा हैं, वह देवी सती के प्रति अन्याय और शिवजी के अपमान का ही परिणाम हैं | इस संकट की घडी में कोई भी उनकी रक्षा नहीं कर सकता | तब वे देवता और ऋषिगण शिवजी का स्मरण करते हुए अपने-अपने लोक को चले गए | मैं भी दुखी मन से अपने सत्यलोक को चला आया | उस यज्ञस्थल पर बहुत उपद्रव हुआ | वीरभद्र और महाकाली ने अनेकों मुनियों एवं देवताओं को प्रताडित करके उनका वध कर दिया | भृगु, पूषा और भग नामक देवताओं को उनकी करनी का फल देते हुए उन्हें पृथ्वी पर फेंक दिया | 
 
 
 
 
 
error: Content is protected !!
Join Omasttro
Scan the code
%d bloggers like this: